सासाराम, मार्च 12 -- (युवा पेज) सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शिक्षा का आधिकार अधिनियम के अंतर्गत जिले की प्रस्वीकृति प्राप्त निजी विद्यालयों के कक्षा एक में नामांकन क्षमता के 25 प्रतिशत सीट पर अलाभकारी व कमजोर वर्ग के बच्चों के नामांकन की समय सीमा में विस्तार किया गया है। पहले नामांकन की अंतिम तिथि 15 मार्च निर्धारित थी। जिसे विस्तारित करते हुए 20 मार्च किया गया है। जिसे लेकर प्राथमिक शिक्षका के निदेशक विक्रम विरकर ने डीईओ को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि आरटीई के तहत प्रस्वीकृति प्राप्त निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत सीट पर अलाभकारी समूह और कमजोर वर्ग के बच्चों का नामांकन को लेकर विद्यालय का आवंटित किया गया था। चयनित छात्रों का विद्यालय में नामांकन के लिए 15 मार्च तक तिथि निर्धारित थी। लेकिन, आवंटित सीटों से काफी कम संख्या में ...