आरटीई के तहत नामांकन के लिए 332 सीट के विरूद्ध 434 आवेदन
पलामू, मार्च 12 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम -2009(आरटीई) के तहत गरीब और अभिवंचित वर्ग के बच्चों के लिए मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में दाखिला के लिए सत्र 2026-27 में 332 सीटों के विरूद्ध 434 आवेदन शिक्षा विभाग को प्राप्त हुआ है। जिले में 18 मान्यता प्राप्त निजी स्कूल संचालित हैं,जहां पर स्कूलों के आरंभिक कक्षाओं में सामर्थ्य सीट के 25 प्रतिशत सीटों पर बच्चों का दाखिला होगा। जिला शिक्षा अधीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि सत्र 2026-27 के लिए ऑन लाईन आवेदन करने की तिथि 10 मार्च को समाप्त हो गई। अब आए हुए आवेदनों सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में संबंधित प्रखंडों के बीइइओ के नेतृत्व में टीम गठित कर करायी जा रही है। उन्होंने कहा कि सत्यापन का कार्य बीइइओ स्तर से एक सप्ताह के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.