पलामू, मई 13 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 (आरटीई) के तहत ऑन लाइन प्राप्त 438 आवेदनों में 60 को त्रुटियुक्त पाकर रद्द कर दिया गया है। आरटीइ के तहत चालू वित्तीय वर्ष में गरीब व अभिवंचित बच्चों का दाखिला मान्यता प्राप्त स्कूलों के प्रारंभिक कक्षाओं में कराने की प्रक्रिया लंबित है। जिले में संचालित मान्यता प्राप्त 18 स्कूलों के प्रारंभिक कक्षाओं में 312 सीट सुरक्षित है। यह सामर्थ्य सीट का 25 प्रतिशत है जिसपर गरीब व अभिवंचित वर्ग के बच्चों का नामांकन होना है। नामांकन अप्रैल में हो जाना चाहिए था, परंतु आरटीई पोर्टल बंद होने से नामांकन लंबित है। यह भी पढ़ें- आरटीइ के तहत नामांकन के लिए ऋुटि रहने के कारण 60 आवेदन रद्द मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में एक अप्रैल से ही नया सत्र प्रारंभ हो गय...