शामली, मार्च 11 -- आरटीई अधिनियम की धारा के अंतर्गत सत्र 2026-27 के लिए द्वितीय चरण की ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष सम्पन्न कराई गई। इस प्रक्रिया के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को निजी विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जाएगा। जिले में कुल 1479 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 1226 आवेदनों का सत्यापन किया गया, जबकि 253 आवेदन निरस्त कर दिए गए। सत्यापित आवेदनों में से द्वितीय चरण की ऑनलाइन लॉटरी में 640 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया, जबकि 586 छात्र-छात्राएं चयनित नहीं हो सके। लॉटरी प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में सम्पन्न कराई गई। चयनित छात्र-छात्राओं को अब संबंधित विद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.