मुरादाबाद, मई 4 -- मुरादाबाद। आरटीई के कामों में लापरवाही बरतने पर बेसिक शिक्षा विभाग के डीसी रहे अमित कुमार सिंह को बीएसए ने निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में वह प्राथमिक विद्यालय वीरपुर वरियार मूंढापांडे से संबद्ध रहेंगे। हिन्दुस्तान ने आरटीई के तहत आठ हजार बच्चों को पैसा न देने का मामला प्रमुखता से उठाया था। बीएसए विमलेश कुमार ने पत्र जारी कर कहा कि अमित कुमार सिंह को जिला समन्वयक (सामुदायिक सहभागिता) के पद से 13 अप्रैल को कार्यमुक्त कर दिया गया था। वे मूल विद्यालय प्रा. वि. वीरपुर वरियार में कार्यभार ग्रहण करने नहीं पहुंचे। इसको लेकर खंड शिक्षाधिकारी ने भी आख्या भेजी थी। बताया था कि अमित सिंह ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया और चिकित्सा अवकाश पर हैं। इसके अलावा चिकित्सा अवकाश समक्ष अधिकारी के स्तर से स्वीकृत नहीं हुई। इसके अलावा शिक्षा का अ...