पटना, जनवरी 7 -- बिहार पब्लिक स्कूल एवं चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को शिक्षा मंत्री सुनील कुमार से मुलाकात की और नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान एसोसिएशन ने शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के नामांकन के लिए निजी स्कूलों को मिलने वाली प्रतिपूर्ति राशि के लंबित भुगतान जैसे मुद्दे से उन्हें अवगत कराया और भुगतान का अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को बताया कि 2011 से अब तक राज्य के अधिकांश निजी विद्यालयों को सरकार की ओर से देय प्रतिपूर्ति राशि का भुगतान नहीं किया गया है। प्रतिनिधियों ने कहा कि आरटीई के तहत नामांकन तो कराया जा रहा है, लेकिन बदले में मिलने वाली राशि वर्षों से अटकी हुई है। एसोसिएशन ने बताया कि इस लंबित भुगतान के कारण स्कूल गंभीर आर्थिक संकट में हैं। इस दौरान एसो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.