नोएडा, जून 16 -- ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट में सोमवार को जिलाधिकारी द्वारा आरटीई के तहत दाखिला न लेने वाले 32 स्कूलों की बैठक बुलाई गई। जबकि नोएडा एयरपोर्ट से पहले फ्लाइट की शुरुआत के कारण जिलाधिकारी बैठक में मौजूद नहीं हो पाई। स्कूलों से मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सवाल जवाब किए गए। वहीं, 32 में से 15 स्कूल बैठक में शामिल नहीं हुए। जिनको नोटिस जारी करने के आदेश बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए गए। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी द्वारा स्कूलों से दाखिला न लेने का कारण पूछा गया, जिस दौरान स्कूलों द्वारा बताया गया कि अपात्र बच्चों का चयन हुआ है, जिनके प्रमाण पत्र भी गलत तरीके से बने हैं। ऐसे में उन्हें का दाखिला कैसे ले लें। वहीं, मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी ने कहा कि यदि प्रमाण पत्र गलत बनाए...