काशीपुर, फरवरी 21 -- काशीपुर, संवाददाता। आरटीई योजना की धनराशि में कथित गबन की शिकायत पर गठित जांच टीम ने संबंधित स्कूल में पहुंचकर अभिलेखों की गहन जांच की। जांच में सभी दस्तावेज सही पाए गए और आरोप निराधार साबित हुए। मोहल्ला काजीबाग निवासी सुनील पाल के नाम से खंड शिक्षा अधिकारी को भेजे गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया था कि विद्यालय की प्रबंध कमेटी ने आरटीई की राशि में अनियमितता की है। पत्र में पूर्व समिति अध्यक्ष इदरीश अंसारी, प्रबंधक दिलशाद हुसैन, वर्तमान अध्यक्ष राशिद अली और प्रबंधक अनवर हुसैन मदनी पर मिलीभगत से धनराशि के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया था। साथ ही लेखा-जोखा और बिल-वाउचर पारदर्शी रूप से उपलब्ध न कराने की बात कही गई थी। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए बीईओ धीरेंद्र कुमार साहू ने चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित की। टीम ने शनिवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.