मुजफ्फर नगर, मार्च 12 -- मुजफ्फरनगर। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दूसरे चरण की ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गई। दूसरे चरण में निजी स्कूलों की 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर दाखिले के लिए 514 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग के आरटीई पटल प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि द्वितीय चरण में जनपद से कुल 1210 आवेदन प्राप्त हुए थे। खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा गहन जांच के बाद 961 आवेदनों को पात्र मानते हुए स्वीकृत किया गया, जबकि विभिन्न कमियों के कारण 249 आवेदन निरस्त कर दिए गए है। लॉटरी प्रक्रिया के बाद स्वीकृत आवेदनों में से 514 बच्चों को विद्यालय आवंटित किए गए हैं। हालांकि, सीट उपलब्धता और वरीयता क्रम के चलते 447 छात्र इस चरण में विद्यालय पाने से वंचित रह गए। उन्होंने बताया क...