चक्रधरपुर, मई 14 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। बाल अधिकार सुरक्षा मंच चक्रधरपुर और बंदगांव द्वारा बुधवार को संयुक्त रूप से शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम 2009 लागू करने की मांग को लेकर चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय के सामने धरना दिया। इस दौरान बाल अधिकार सुरक्षा मंच से जुड़े जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने अपने अपने ईलाकों के स्कूलों की हालत को लेकर संबोधन किया और आरटीई कानून लागू करने की मांग की, साथ ही स्कूलों की हालत में सुधार लाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के मान बीडीओ को एक मांगपत्र सौंपा। बाल अधिकार सुरक्षा मंच चक्रधरपुर प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह सामाड की अगुआई में आयोजित धरना में बाल अधिकार सुरक्षा मंच के सचिव कश्मीर कान्डेयांग ने कार्यक्रम का संचालन किया। वहीं धरना प्रदर्शन में बबाल अधिकार सुरक्षा मंच के जिला अध्यक्ष हरिन तामसोय, कार्...