मुजफ्फरपुर, फरवरी 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के 214 निजी स्कूलों की मान्यता रद्द होगी। शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत नामांकन को लेकर सीट अपलोड नहीं करने के कारण यह सख्ती की गई है। मंगलवार को विभागीय स्तर पर इसकी समीक्षा हुई। डीपीओ सर्वशिक्षा अभियान सुजीत कुमार ने कहा कि 700 से अधिक निजी स्कूलों को रजिस्ट्रेशन मिला हुआ है। इन सभी को आरटीई नामांकन को लेकर विभागीय पोर्टल पर सीट अपलोड करना है। 214 स्कूल इसका उल्लघंन कर रहे हैं। इन सभी से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इनकी प्रस्वीकृति रद्द करने को लेकर विभाग को लिखा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.