पीलीभीत, फरवरी 19 -- पीलीभीत। नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 के तहत अलाभित समूह दुर्बल वर्ग के बच्चों को कक्षा एक और पूर्व प्राथमिक कक्षा में प्रवेश दिए जाने को लेकर बुधवार को डीएम कार्यालय में लॉटरी निकाली गई। सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास, बीएसए रोशनी सिंह के समक्ष 2026 -27 शैक्षिक सत्र में प्रवेश दिए जाने को लेकर लॉटरी निकालने की प्रक्रिया अपनाई गई। लाटरी पद्धति के माध्यम से 1001 बच्चों को कॉन्वेंट स्कूलों में प्रवेश दिए जाने की कार्रवाई हुई। जिले के विभिन्न स्थानों के अभिभावकों ने कुल 3202 आवेदन किए, जिसमें से 1810 बच्चों के आवेदन ठीक मिले। इन्हें लॉटरी सिस्टम में शामिल किया गया। लॉटरी सिस्टम के माध्यम से 1001 बच्चों को 2026-27 में प्रवेश दिया जाएगा। अन्य आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए। इसके पीछे वजह यह रही कि अदर वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.