बिहारशरीफ, अप्रैल 23 -- आरटीई : सूचना देने की बजाय बार बार मांगा जा रहा शुल्क हरनौत, निज संवाददाता। सुशासन के दावों के बीच नगर पंचायत हरनौत में सूचना के अधिकार (आरटीआई) कानून को ठेंगा दिखाया जा रहा है। स्थानीय निवासी दिनेश यादव ने आरोप लगाया है कि उनके द्वारा मांगी गई महत्वपूर्ण सूचना को दबाने के लिए कार्यालय टालमटोल कर रहा है। पूर्व में आवेदन देने के बावजूद विभाग ने सूचना देने की बजाय पत्रांक 239 के जरिए फिर से शुल्क (फी) की मांग की है। यह समय और पैसे की बर्बादी के साथ ही आवेदक को परेशान करने की कोशिश है। ताकि, विभाग को जवाब नहीं देना पड़े। आखिर भारतीय पोस्टल ऑर्डर (65ा 587058) के माध्यम से तय दर का भुगतान करने के बाद भी विभाग सूचना क्यों नहीं दे रहा है। उन्होंने वरीय अधिकारियों से इस संबंध में उचित व सख्त कदम उठाने की अपील की है। ताकि, आ...