आरटीई : प्रवेश लेने वाले 2405 बच्चों का होगा भौतिक सत्यापन
आजमगढ़, अगस्त 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत सत्र 2026-27 में जिले के निजी स्कूलों में प्रवेश पाने वाले 2405 बच्चों का अब भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। सत्यापन के बाद बच्चों के अभिभावकों के बैंक खातों में शासन की ओर से आरटीजीएस के माध्यम से पांच हजार रुपये की धनराशि भेजी जाएगी। बीएसए ने सभी बीईओ को पत्र भेजकर जल्द रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। आरटीई के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों को निजी विद्यालयों में कक्षा एक अथवा प्री-प्राइमरी कक्षा में प्रवेश दिलाया जाता है। इस सत्र में शासन की तरफ से चार चरणों में आरटीई के तहत आवेदन लिए गए थे। 362 निजी स्कूलों में 2405 बच्चों का चयन कर नामांकन कराया गया है। चयनित बच्चों का विभाग की तरफ से निजी विद्यालयों में नामांकन कराया गया है। नामांकन प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.