बरेली, फरवरी 19 -- शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत बुधवार को पहले चरण की लॉटरी निकाली गई। बीएसए डॉ. विनीता ने बताया कि पहले चरण में कुल 6580 आवेदन प्राप्त हुए थे। इसमें से 5314 आवेदन जांच में सही मिले, जबकि 1266 के आवेदन निरस्त किए गए। डीएम अविनाश सिंह के समक्ष ऑनलाइन लॉटरी निकाली गई। सत्यापित 5314 आवेदकों में से 2714 को निजी स्कूल की 25 प्रतिशत सीटें आवंटित हुईं। वहीं 2600 बच्चों को स्कूल नहीं मिल पाया। बीएसए ने स्पष्ट किया कि आवंटित विद्यालयों में बच्चे नि:शुल्क शिक्षा ग्रहण करेंगे। अगर किसी विद्यालय ने आवंटित विद्यार्थी का प्रवेश नहीं लिया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बीएसए ने बताया कि 21 फरवरी से सात मार्च के बीच दूसरे चरण के तहत आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। नौ मार्च को लॉटरी निकलेगी और 11 मार्च को सीट अलॉट होगी। वहीं तीसरा च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.