कानपुर, अगस्त 19 -- शिक्षा का अधिकार (आरटीई) में प्रवेश न लेने वाले दो स्कूलों का यू-डायस स्थगित कर दिया गया है। यह स्कूल प्रवेश लेने में आनाकानी कर रहे थे। 22 स्कूलों में 100 से ज्यादा बच्चों के प्रवेश अब तक नहीं हुए हैं और वे जिलाधिकारी कार्यालय से लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक चक्कर काट रहे हैं। ऐसे बच्चों के अभिभावकों ने बच्चों के साथ बीएसए कार्यालय में हंगामा किया। एडीएम सिटी को मोर्चा संभालना पड़ा। आरटीई में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो जानी चाहिए थी लेकिन अभी तक 100 से ज्यादा बच्चे 22 स्कूलों के चक्कर काट रहे हैं। स्कूल कोई न कोई बहाना बनाकर प्रवेश लेने से इनकार कर रहे हैं। ऐसे तमाम अभिभावक व बच्चे मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। विवाद बढ़ता देख उन्होंने एडीएम सिटी को बीएसए कार्यालय भेजा ताकि विवाद हल कराया जा सके। बी...