मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सूबे में आरटीई के तहत 79 हजार बच्चों का निजी स्कूलों में नामांकन के लिए आवेदन आया है। इस बार पिछले साल की अपेक्षा दोगुना से अधिक आवेदन आया है। जिले में 2752 बच्चों ने कक्षा एक में नामांकन को आवेदन किया है। पिछले साल यह संख्या एक हजार थी। जिन बच्चों ने नामांकन के लिए आवेदन किया है, उनका सत्यापन बीईओ के स्तर से किया जाना है। सूबे में 20 हजार बच्चों का सत्यापन अब भी बीईओ के स्तर पर लटका हुआ है। जिले में 32 बच्चों का सत्यापन बीईओ के स्तर पर लटका हुआ है। डीपीओ ने कहा कि 2720 बच्चों के आवेदन का सत्यापन किया जा चुका है। सूबे में सबसे अधिक गया, पटना, वैशाली में आवेदन आया है। गया में 9056, पटना में 4585, वैशाली में 4778, बेगूसराय में 3486 और खगड़िया में 3578 बच्चों ने आवेदन किया है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.