पटना, फरवरी 23 -- शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटों पर नामांकन के लिए सोमवार को रैंडमाइजेशन हुआ। पटना जिले में रैंडमाइजेशन से 3948 आवेदकों को स्कूल आवंटित किया गया। जिले से आरटीई के तहत निजी स्कूलों में नामांकन के लिए कुल 4907 विद्यार्थियों ने ज्ञानदीप पोर्टल पर पंजीकरण कराया था, जिनमें से 3948 को स्कूल आवंटित किया गया है। मंगलवार से आवंटित विद्यालयों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी और यह प्रक्रिया 10 मार्च तक चलेगी। जिन विद्यार्थियों को स्कूल आवंटित हुआ है, उन्हें इस अवधि में सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ स्कूल में जाकर नामांकन कराना होगा। बीईओ स्तर पर एक भी आवेदन लंबित नहीं पटना जिले में पहली बार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी स्तर से एक भी आवेदन सत्यापन को लंबित नहीं रहा। जिला शिक्षा कार्यालय ने सभी बी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.