गया, मई 4 -- गरीब बच्चों को प्राइवेट स्कूल में फ्री में नामांकन कराने के लिए तीसरे चरण का रेंडमाइजेशन मंगलवार को होगा। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में नामांकन के लिए रेंडमाइजेशन की तैयारी है। पहली व दूसरी चरण में जो बच्चे छूटे व नए पंजीकरण वाले 1215 के पास एक और मौका है। रेंडमाइजेशन बाद पांच मई को ऑनलाइन स्कूलों का आवंटन होगा। छह से 21 मई तक चयनित छात्रों का सत्यापन व विद्यालय में प्रवेश होगा। पहले चरण से पहले ही 9050 बच्चों ने शिक्षा विभाग के ज्ञानदीप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया था। पहले चरण में 4524 व दूसरे में 310 बच्चे लॉटरी के माध्यम से नामांकन के लिए चुने गए। इसके बाद भी सोमवार तक 1215 नामांकन के लिए इंतजार में हैं। बताया गया कि कई बच्चों का नामांकन विद्यालय के स्तर पर पेंडिंग है तो कई विद्यालय नामांकन ले...