गाज़ियाबाद, जून 4 -- - अब तक 6086 में से करीब 4800 बच्चों को ही मिला प्रवेशगाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। जिले के निजी स्कूल आरटीई दाखिला देने को तैयार नहीं हैं। तमाम चेतावनियों के बावजूद भी स्कूल संचालकों पर असर नहीं पड़ रहा है। वहीं, शिक्षा विभाग भी इन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। न तो बच्चों को दाखिला मिल रहा है और न अधिकारी स्कूलों पर कार्रवाई कर रहे हैं। स्कूलों की तानाशाही और विभाग की लापरवाही के चलते अभिभावक भटकने को मजबूर हैं।जिले में आरटीई योजना के तहत तीन चरणों में 6086 बच्चों का चयन हुआ है। इनमें से करीब 4800 बच्चों को ही अभी तक दाखिला मिल पाया है। दाखिला से वंचित मासूम बच्चों के अभिभावक अपनी अर्जी लेकर इधर से उधर चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनके बच्चों को दाखिला नहीं मिल पा रहा है। न तो शिक्षा विभाग और न ही जिला प्रशासन बच्चों...