गाज़ियाबाद, अप्रैल 6 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। आरटीई के तीसरे चरण में चयनित होने वाले बच्चों को अभी तक भी आवंटन पत्र नहीं मिले हैं। इससे अभिभावक परेशान हैं। वे लगातार शिक्षा विभाग और खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। बिना आवंटन पत्र के स्कूल में बच्चों को दाखिला नहीं मिल सकता।जिले में आरटीई के तीसरे चरण की लॉटरी 27 मार्च को निकाली गई। इसमें कुल 1386 बच्चों का चयन हुआ है। शासनादेश के मुताबिक लॉटरी के बाद शिक्षा विभाग को सभी चयनित बच्चों को 29 मार्च तक आवंटन पत्र देकर स्कूलों को दाखिले के निर्देश दिए जाने थे, लेकिन 10 दिन बाद भी आवंटन पत्र का वितरण नहीं हो सका है। अभिभावक आवंटन पत्र लेने के लिए चक्कर लगा रहे हैं। अभिभावकों को डर है कि कहीं अधिक समय निकलने के बाद स्कूल दाखिले से ही इंकार न कर दें।वहीं, जिला बेसिक शिक्षा अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.