आरटीई: राज्य स्तर से सीट आवंटित, स्कूलों का नामांकन से इनकार
मुजफ्फरपुर, मई 26 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राज्य स्तर से जिन बच्चों को सीट आवंटन हुआ, स्कूल ने उन बच्चों का नामांकन नहीं लिया। आरटीई के तहत विभाग की ओर से आवंटित बच्चों का नामांकन लेने से जिले के कई निजी स्कूलों ने इनकार कर दिया है।डीपीओ सर्वशिक्षा अभियान ने इन स्कूलों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। साक्ष्य के साथ ये स्कूल शिक्षा कार्यालय में बुधवार को बुलाए गए हैं। तुर्की स्थित डीपीएस स्कूल ने 12 बच्चों का नामांकन लेने से इनकार कर दिया है, वहीं डीएवी मालीघाट से भी इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है। डीपीओ ने कहा कि आरटीई के उल्लघंन के तहत इनपर कार्रवाई होगी। आरटीई के तहत ही इन स्कूलों को प्रस्वीकृति मिलती है। अगर ये बच्चों का नामांकन नहीं लेते हैं तो इनकी मान्यता रद्द करने के साथ अनुशासनिक कार्रवाई का आदेश मिला है। ये ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.