मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सूबे में आरटीई के तहत नामांकन नहीं लेने वाले 1616 निजी स्कूलों पर कार्रवाई का आदेश दिया गया है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर ने मुजफ्फरपुर समेत सभी जिलों के डीईओ को इन स्कूलों पर प्रस्वीकृति के उल्लंघन पर कार्रवाई की अनुशंसा भेजने का निर्देश दिया है।मुजफ्फरपुर जिले के 150 से अधिक निजी स्कूलों से दो दिनों में स्पष्टीकरण मांगा गया है। इन स्कूलों ने अबतक 10 फीसदी बच्चों का भी नामांकन नहीं लिया है। इनमें कई स्कूल ऐसे हैं, जहां एक भी बच्चा नामांकित नहीं हुआ है। सूबे के 1616 स्कूल ऐसे हैं, जिन्होंने नामांकन को लेकर सीट का ब्योरा तक नहीं दिया है। ऐसे में इन स्कूलों में आरटीई के तहत बच्चों का आवंटन ही नहीं हुआ। नतीजतन इन बच्चों के सीट की हकमारी हुई है।जिले में 43 फीसदी स्कूलों ने लटका र...