एटा, मार्च 9 -- राइट-टू-एजूकेशन योजना के सत्र 2026-27 की द्वितीय चरण की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। सोमवार को हुई लाटरी प्रक्रिया के बाद योजना में जनपद के 282 गरीब छात्रों को प्राइवेट विद्यालयों में निशुल्क शिक्षा ग्रहण कराने के लिए चयनित किया गया है। लाटरी प्रक्रिया के बाद चयनित छात्र-छात्राएं प्राइवेट विद्यालयों में आरटीई के तहत प्रवेश पा सकेंगे। एक हजार प्राइवेट विद्यालयों में प्रवेश के लिए 25 प्रतिशत सीट गरीब छात्रों को रिजर्व रहती हैं। जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता एवं समग्र शिक्षा आशीष गंगवार ने बताया कि निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिनियम के तहत अलाभित समूह एवं दुलर्भ वर्ग के बच्चों को आसपास के निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जाना है। इसके लिए राइट-टू-एजूकेशन के तहत निशुल्क शिक्षा को प्रवेश के लिए द्वितीय चरण ...