मिर्जापुर, मार्च 10 -- मिर्जापुर। आरटीई के माध्यम से निजी स्कूलों में नर्सरी से कक्षा 8वीं अलाभित एवं दुर्बल वर्ग के बच्चों को निशुल्क प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को दूसरे चारण की कलक्ट्रेट में ऑनलाइन लॉटरी कराया गया। दूसरे चारण में कुल 368 बच्चों के भाग्य का पीटरा खुला। इस प्रकार दो चरणों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल 1521 बच्चों को दाखिला मिला। पहले चरण में 1153 बच्चों को दाखिला मिला था। दूसरे चरण में ऑनलाइन कुल 2363 आवेदन प्राप्त हुए थे। 368 नौनिहालों को प्रवेश मिला जबकि 1995 बच्चों,अभिभावकों के हिस्से निराशा ही हाथ आया। ऑनलाइन लाटरी में सफल बच्चों का 11 मार्च तक प्रवेश सुनिश्चित कराया जाएगा। साथ ही 12 मार्च से 25 मार्च के बीच तीसरे चरण के प्रवेश लिए आवेदन लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.