आरटीई: दूसरे चरण में 311 बच्चों को स्कूल आवंटित
लखीमपुरखीरी, मार्च 11 -- आरटीई के तहत दूसरे चरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद लाटरी से बच्चों का स्कूल आवंटन किया गया। 311 बच्चों को स्कूल आवंटित किए गए। आदेश जारी होने के बाद गरीब परिवार के इन बच्चों का एडमिशन निजी स्कूलों में कराया जाएगा। दूसरे चरण में 805 बच्चों का आवेदन आरटीई के तहत किया गया। जांच व सत्यापन के बाद बीईओ ने 545 बच्चों के आवेदन स्वीकार किए जबकि 260 बच्चों के आवेदन रिजेक्ट हो गए। वहीं बीएसए स्तर से कराई गई जांच में आवेदन में कमियां मिलने पर 185 आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए जबकि 360 आवेदन स्वीकृत हुए। बीएसए प्रवीण तिवारी के मुताबिक ई-लाटरी के माध्यम से बच्चों को स्कूल आवंटित किए गए। 311 बच्चों की लाटरी निकली इनको स्कूल आवंटित हो गए। जबकि 49 बच्चों को स्कूल आवंटित नहीं हुए। पात्र होने के बाद भी इनको स्कूल नहीं मिल सके।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.