पलामू, मई 13 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 (आरटीइ) के तहत ऑन लाइन प्राप्त 438 आवेदनों में 60 आवेदन में त्रुटि रहने के कारण रद्द कर दिया गया है। आरटीइ के तहत चालू वित्तीय वर्ष में गरीब व अभिवंचित बच्चों का दाखिला मान्यता प्राप्त स्कूलों में प्रारंभिक कक्षाओं में सामर्थ्य सीट के 25 प्रतिशत सीटों पर गरीब व अभिवंचित बच्चों का नामांकन होना है। जिले में संचालित मान्यता प्राप्त 18 स्कूलों के प्रारंभिक स्कूलों में 312 सीट सुरक्षित है। नामांकन अप्रैल में हो जाना चाहिए था,परंतु आरटीइ पोर्टल बंद होने के कारण नामांकन में विलंब हुआ है। जबकि मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में एक अप्रैल से ही नया सत्र प्रारंभ हो गया है। समग्र शिक्षा अभियान के एडीपीओ अंबुजा पांडेय ने बताया कि चालू सत्र में 312 सीटों...