औरैया, मार्च 24 -- बेला, संवाददाता। बेला-दिबियापुर मार्ग पर नुनारी गांव के पास अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। नंदपुर निवासी टुर्रा उर्फ विजय बाइक से बेला की ओर जा रहे थे। अचानक संतुलन बिगड़ने से बाइक फिसलकर सड़क पर गिर गई और कुछ दूर तक घिसटती चली गई। सूचना पर पहुंचे सुजानपुरवा चौकी इंचार्ज संतोष कुमार ने एम्बुलेंस बुलाकर घायल को सीएचसी सहार भिजवाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची थी और घायल को उपचार के लिए भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...