औरैया, मार्च 21 -- अछल्दा, संवाददाता। अछल्दा बाजार से घर लौट रहे दो युवक शनिवार को सड़क हादसे में घायल हो गए। योगीराज श्री कृष्ण महाविद्यालय के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के गड्ढे में उछलकर गिर गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से चोटिल हो गए। घायलों की पहचान सुधर सिंह उर्फ कल्लू पुत्र रामौतार और अर्पित पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम भैसोल, थाना फफूंद के रूप में हुई है। घटना के बाद राहगीरों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए दोनों को सैफई रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...