औरैया, मार्च 18 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बेला-कानपुर मार्ग पर एक ट्रक का स्टीयरिंग फेल हो जाने से वह अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरा। हालांकि हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। घटना गांव याकूबपुर स्थित सुभाष इंटर कॉलेज के सामने की है। बिधूना से कानपुर की ओर जा रहा ट्रक अचानक स्टीयरिंग फेल होने से अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड्ड में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और याकूबपुर चौकी इंचार्ज संदीप जादौन मौके पर पहुंचे और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। चालक आजाद, निवासी गांव ताजपुर थाना बिधूना, ने बताया कि वह कानपुर ट्रांसपोर्ट का माल लेने जा रहा था, तभी अचानक स्टीयरिंग फेल हो गया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई है। ट्रक मालिक ने क्रेन की मदद से वाहन को निकलवाकर मौके से हटवा लि...