औरैया, मार्च 17 -- एरवाकटरा, संवाददाता।थाना ऐरवाकटरा पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र का प्रदर्शन करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार को कार्रवाई की। इस दौरान उपनिरीक्षक हरिहर सिंह, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार और कांस्टेबल अंकित कुमार की टीम ने आरोपी सौरभ कुमार उर्फ टिल्लन निवासी ऊसरपाटी को ऐरवाकटरा-सौरिख मार्ग स्थित बाऊखेड़ा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक अदद तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना ऐरवाकटरा में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.