औरैया, मार्च 17 -- एरवा कटरा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव उमरैन में सरसों का गट्ठा छू जाने के मामूली विवाद में एक युवती और उसकी मां के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव उमरैन निवासी कुमारी अंजू ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे वह खेत से साइकिल पर सरसों का गट्ठा लेकर घर लौट रही थी। रास्ता संकरा होने के कारण गट्ठा किनारे कुर्सी डालकर बैठी एक महिला को छू गया। उस समय तो वह घर चली गई, लेकिन कुछ देर बाद जब वह वापस लौटी तो उक्त महिला और उसके परिजनों ने उसे पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि शोर सुनकर मौके पर पहुंची उसकी मां को भी आरोपियों ने बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया और दोनों के साथ मारपीट की। इस घटना में मां-बेटी को गंभीर चोटें आई ...