औरैया, मार्च 18 -- औरैया, संवाददाता। जिले के प्रसिद्ध मंगला काली मंदिर में हो रहे एक बाल विवाह को एसडीएम ने समय रहते रुकवा दिया। सूचना मिलते ही औरैया सदर के उपजिलाधिकारी मौके पर पहुंचे और शादी को तत्काल प्रभाव से रुकवाते हुए संबंधित अभिभावकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार मंदिर परिसर में नाबालिग लड़का-लड़की का विवाह कराया जा रहा था। मौके पर पहुंचकर एसडीएम अजय आनन्द वर्मा ने जांच की तो लड़की के पिता नंदराम द्वारा प्रस्तुत आधार कार्ड के अनुसार उसकी पहचान संजना के रूप में हुई। जिसकी उम्र मात्र 13 वर्ष पाई गई। वह फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज क्षेत्र के श्याम नगर की निवासी बताई गई। लड़की की उम्र संबंधी कोई अन्य प्रमाण पत्र मौके पर उपलब्ध नहीं कराया जा सका। वहीं लड़के लक्ष्मण के पिता कुंवर पाल भी अपने पुत्र की उम्र का कोई वैध प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.