औरैया, मार्च 17 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हलौआ स्थित अंबेडकर पार्क में स्थापित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को लेकर भ्रामक सूचना फैलाने के मामले में पुलिस ने दो नामजद समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की तत्परता से मौके पर संभावित विवाद टल गया। पुलिस के अनुसार गांव में करीब 30 वर्ष पूर्व स्थापित अंबेडकर प्रतिमा समय के साथ जर्जर हो गई है। करीब डेढ़ वर्ष पहले प्रतिमा का दाहिना हाथ क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसे ग्रामीण प्राकृतिक रूप से टूटना बता रहे थे। इसके बावजूद 16 मार्च को दरवटपुर निवासी प्रिंस कुमार और पूर्वा अद्योत निवासी आनंद अंबेडकर अपने कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और प्रतिमा को जानबूझकर क्षतिग्रस्त किए जाने का आरोप लगाने लगे। आरोप है कि दोनों ने ग्रामीणों के समझाने के बावजूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.