औरैया, मार्च 18 -- बिधूना, संवाददाता। एरवाकटरा-बिधूना मार्ग पर एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पार कर रहे युवक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार और राहगीर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार जम्हौली निवासी गौरव बाइक से ऐरवाकटरा से बिधूना की ओर आ रहा था। जैसे ही वह रठगांव के पास पहुंचा, अचानक बाइक असंतुलित हो गई और सड़क पार कर रहे प्रताप निवासी रठगांव से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली। चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उच्च केंद्र के लिए रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.