औरैया, मार्च 23 -- औरैया, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में खेत पर थ्रेशर चला रहे युवक को सर्प ने डंस लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव सलैया निवासी कृष्ण मोहन सिंह पुत्र विजय पाल सिंह सोमवार को गांव तिलकपुर में थ्रेशर चला रहे थे। इसी दौरान खेत से निकले काले सर्प ने उनके हाथ में डंस लिया। घटना से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण युवक को तुरंत निजी वाहन से जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.