औरैया, मार्च 18 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र के टिकमनपुर गांव में एक महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के अनुसार बुधवार आरोपित पक्ष के लोग उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया, जिससे उसके हाथ और सिर में चोटें आईं। महिला का कहना है कि जब उसे बचाने उसकी सास और छोटी बच्ची बीच में आईं, तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेला भेजा, जहां चिकित्...