औरैया, मार्च 20 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची आग से भरे गड्ढे में गिरकर गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के विलावा गांव निवासी गोविंद सिंह की सात वर्षीय पुत्री धर्मी शुक्रवार को घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान घर के पास बने एक गड्ढे में पहले से आग जल रही थी। खेलते समय अचानक बच्ची का पैर फिसल गया और वह सीधे आग में जा गिरी, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल बच्ची को आग से बाहर निकाला और परिजनों की मदद से उसे सीएचसी अजीतमल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.