औरैया, मार्च 19 -- फफूंद, संवाददाता। नगर के बाईपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार कुदरकोट थाना क्षेत्र के गांव मानी कोठी निवासी 29 वर्षीय ऋषि कुमार पुत्र मुनेश कुमार गुरुवार देर शाम बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह नगर के बाईपास स्थित बाबा का पुरवा मोहल्ले के सामने पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए उन्हें सीएचसी दिबियापुर भेजा, जहां उपचार से पहले ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड से हुई। परिज...