औरैया, मार्च 20 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बेला-कानपुर मार्ग स्थित एसएस विद्यापीठ के सामने शुक्रवार दोपहर एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। बताया गया है कि इंदरगढ़ जनपद कन्नौज निवासी विनय कुमार अपनी रिश्तेदार के यहां बरसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बंदी पुरवा, रसूलाबाद कानपुर देहात जा रहे थे। उनके साथ बाइक पर सवार गीता देवी हादसे में घायल हो गईं। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि घायलों का उपचार करा दिया गया है। मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.