औरैया, मार्च 18 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बेला-बिधूना मार्ग पर उसराहा मोड़ के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद राहगीरों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार गांव मुड़ियाई निवासी विमल कुमार बाइक से जा रहे थे। तभी उसराहा मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए एम्बुलेंस को सूचना दी और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घायल के संबंध में जानकारी जुटाई। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि घटना की उन्हें कोई पूर्व सूचना नहीं मिली थी और न ही इस स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.