औरैया, मार्च 19 -- एरवाकटरा, संवाददाता। समायन-हरचंदापुर मार्ग पर अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को सैफई रेफर किया गया है। कोतवाली बिधूना क्षेत्र के गांव चंदौली निवासी कुलदीप, दीपू और प्रदीप कुमार बाइक से समायन बाजार गए थे। लौटते समय अज्ञात कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने कुलदीप और दीपू की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया, जबकि प्रदीप को मामूली चोट आने पर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। चिकित्सक के अनुसार घायल मादक पदार्थ के प्रभाव में थे। वहीं पुलिस ने बताया कि बाइक पर तीन लोग सवार थे और चालक ने हेलमेट भी नहीं लगाया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.