औरैया, मार्च 17 -- फफूंद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में मूंग की फसल की बुआई कराने आए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन उन्हें अचेत अवस्था में मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय शिवकांत दुबे पुत्र स्व. कृष्ण कुमार दुबे निवासी मोहल्ला गोविंद नगर, कोतवाली क्षेत्र के रूप में हुई है। वह मूल रूप से थाना फफूंद क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर के रहने वाले थे, जहां उनकी खेती है। परिजनों के अनुसार, शिवकांत रविवार शाम गांव में मूंग की फसल की बुआई कराने पहुंचे थे और रात में गांव स्थित घर में ही रुक गए।सोमवार सुबह करीब 10 बजे तक जब वह नहीं जागे तो चचेरे भाई राहुल दुबे उन्हें जगाने पहुंचे। इस दौरान वह चारपाई पर अचेत अवस्था में पड़े मिले। परिजन घबराकर त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.