जौनपुर, अप्रैल 4 -- जौनपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में सूचना अधिकार (आरटीआई) व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सूचना के साथ समाधान की नीति पर तेजी से काम किया जा रहा है। राज्य सूचना आयोग केवल सूचनाएं उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि आम नागरिकों की समस्याओं के व्यावहारिक समाधान को भी समान रूप से प्राथमिकता दे रहा है। यह बातें राज्य सूचना आयुक्त वीरेंद्र सिंह वत्स ने शुक्रवार को सुईथाकला निवासी डॉ. उमेश सिंह के यहां आयोजित एक कार्यक्रम में कहा। उनहोने कहा कि आयोग की इस कार्यप्रणाली से लोगों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। अब नागरिक केवल जानकारी प्राप्त करने के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद के साथ भी आरटीआई आवेदन कर रहे हैं। कहा कि सूचना का अधिकार केवल एक कानूनी अधिकार नहीं, बल्कि सुशासन को सुदृढ़ करने क...