लखनऊ, जून 19 -- राज्य सूचना आयोग में इन दिनों एक दिलचस्प मामले की सुनवाई चल रही है। इगलास (अलीगढ़) के मोहम्मद इमरान खान ने आयोग के समक्ष एक शिकायत दाखिल की है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्हें आरटीआई के तहत चाही गई जानकारी मिलने में दो महीने की देरी हुई, इस वजह से एक स्ट्रीट डॉग को समुचित इलाज नहीं मिल पाया और उसकी मौत हो गई।

शिकायत की स्थिति इसके लिए जिम्मेदार जनसूचना अधिकारी को दंडित किया जाना चाहिए। राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम की पीठ ने इस संवेदनशील मामले में पशुपालन विभाग के जनसूचना अधिकारी को नोटिस जारी की है। आवेदक ने आयोग को अवगत कराया कि उनके घर के सामने एक स्ट्रीट डॉग गंभीर रूप से बीमार पड़ा था। उसका इलाज कराने के लिए उन्होंने जिले के जानवरों के अस्पताल के बहुत चक्कर लगाए लेकिन कहीं से भी कोई सही जानकारी देने को तैयार नहीं ह...