आरटीआई में लगने वाली 10 रुपये की टिकट समाप्त होने से लोग परेशान
फरीदाबाद, मई 7 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत आवेदन लगाने वाले लोगों को इन दिनों परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एनआईटी स्थित मुख्य डाकघर में आरटीआई आवेदन के लिए उपयोग होने वाली 10 रुपये की पोस्टल ऑर्डर टिकट पिछले करीब एक सप्ताह से उपलब्ध नहीं है। इसके कारण लोगों को आवेदन जमा कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आरटीआई कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों का कहना है कि विभिन्न सरकारी विभागों से जानकारी प्राप्त करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पोस्टल ऑर्डर के माध्यम से शुल्क जमा कर आवेदन भेजते हैं। लेकिन टिकट उपलब्ध नहीं होने से कई आवेदन लंबित पड़े हुए हैं। यह भी पढ़ें- डाकघर में आधार कार्ड का एक और काउंटर खुलेगा लोगों को दूसरे डाकघरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, वहीं कई जगहों पर टिकट उपलब्ध नहीं होने की बात कही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.