आरटीआई भ्रष्टाचार रोकने में कितना सफल, छात्राओं ने पक्ष-विपक्ष में रखे तर्क
रुडकी, सितम्बर 30 -- रुड़की, संवाददाता। एसएसडीपीसी गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं ने क्या आरटीआई अधिनियम वास्तव में भ्रष्टाचार रोकने में सफल रहा है? विषय पर पक्ष और विपक्ष में अपने तर्क प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. अनुपमा गर्ग ने किया। उन्होंने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए केंद्र और राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही हैं। यह अधिनियम आम आदमी को सत्ता से सवाल पूछने की ताकत देता है और भ्रष्टाचार रोकने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्राओं में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति विश्वास को मजबूत करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.