मुजफ्फरपुर, मार्च 31 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। कुर्बान रोड चंदवारा निवासी आरटीआई कार्यकर्ता रजी हसन ने उनके ऊपर फर्जी व्यक्ति से परिवाद कराने का आरोप लगाया है। यह परिवाद जिला लोक शिकायत निवारण में दर्ज कराया गया है। उन्होंने एक मदरसे की कमेटी से जुड़े सदस्यों पर इस साजिश में शामिल होने की आशंका जताई है। इसको लेकर उन्होंने 25 मार्च को साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में रजी ने कहा है कि पिछले वर्ष 22 सितंबर को उसके मोबाइल पर जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय से मैसेज आया। उसके साथ दो पेज का परिवाद पत्र व चार अन्य आवेदन की कॉपी थी। यह परिवाद कुर्बान रोड बांके साह चौक निवासी किसी मेराज खान ने दाखिल कराया था। इसके बाद उन्होंने मेराज खान की तलाश की और उसके संबंध में पता किया, लेकिन उस नाम का कोई व्यक्ति नहीं मिला। रजी ने आशंका जताई है कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.