बागेश्वर, फरवरी 4 -- डॉ. आर.एस. टोलिया उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी की ओर से विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन बुधवार को अधिकारियों को सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 एवं आरटीआई नियमावली 2013 की जानकारी दी गई। अकादमी के ज्वाइंट डायरेक्टर महेश कोहली और कुमाऊं विश्वविद्यालय के विधि परामर्शी नवीन पनेरु ने आरटीआई की मूल भावना, सूचना प्रदान करने की प्रक्रिया, लोक सूचना अधिकारियों की भूमिका, अपील व्यवस्था और दंडात्मक प्रावधानों पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण में व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी प्रियंका रानी, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभाग कि...