गोरखपुर, जनवरी 2 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता वर्ष 2026 के आगाज के साथ गुरुवार को नगर निगम गोरखपुर ने स्मार्ट सिटी की दिशा में नवाचार की ओर एक और कदम उठाया। निगम ने देश का पहला आईटीएमएस (इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) रेडियो शुरू किया जिसके माध्यम से यातायात जागरूकता, नगर निगम की योजनाएं, जनहित सूचनाएं और सकारात्मक संदेश आमजन तक पहुंचाए जा रहे हैं। इस नवाचार की शुरुआत करते हुए गुरुवार की सुबह 8 बजे से 8.30 बजे तक रेडियो जॉकी अनुराग ने अपनी आवाज़ के माध्यम से नागरिकों को ट्रैफिक नियमों, सुरक्षित यातायात व्यवहार और नगर निगम की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। यह रेडियो विशेष रूप से महानगर की सड़कों पर चलने वाले वाहन चालकों के लिए उपयोगी साबित होगा। आईटीएमएस रेडियो से गुरुवार को महानगरवासियों से मुखातिब आरजे अनुराग ने नए साल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.